कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।

कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।

बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम।

कुंभ-2027 के आयोजन को लेकर हरिद्वार में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए मेला प्रशासन व्यवस्थाओं को समय रहते चाक-चौबंद करने में जुटा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही प्रमुख मार्गों, पुलों, घाटों और भीड़ की आवाजाही से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक सुधार कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बारिश के बीच चले इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी कार्ययोजनाओं और तैयारियों के साथ मौजूद रहे। खुद मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका भी निरीक्षण के दौरान अपने लैपटॉप पर तैयारियों की समीक्षा और विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़ी कार्ययोजनाओं को डिजिटल प्रारूप में  परखती और दर्ज करती रहीं।  

पंतद्वीप क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन के लिए सुधार के निर्देश

अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले कांगड़ा पुल और संजय पुल के संगम के निकट पंतद्वीप की नोज वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में मार्गों और प्लेटफॉर्म की स्थिति का जायजा लिया गया। मेलाधिकारी और जिलाधिकारी ने यहां आवश्यक सुधार कार्य कराने तथा आवाजाही को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त पोल हटाने, खंभों एवं पेड़ों से लटक रहे तारों, रस्सियों और अन्य अनावश्यक सामग्री को हटाने पर जोर दिया गया। साथ ही घाटों और प्लेटफॉर्म को सुव्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने घाटों और पुलों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा, ताकि कुंभ के दौरान इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

रोड़ी-बेलवाला और चंडी पुल के कार्यों की समीक्षा

इसके बाद अधिकारियों ने रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रशासनिक मार्ग का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। चंडी पुल पर बन रहे डबल लेन अंडरपास की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कुंभ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में इस कार्य के महत्व को देखते हुए अधिकारियों को इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

चंडी चौक से वाल्मीकि चौक तक यातायात सुधार पर जोर

निरीक्षण के दौरान चंडी चौक से वाल्मीकि चौक की ओर जाने वाली सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण और सुधार कार्यों की भी समीक्षा की गई। यह क्षेत्र यातायात और पैदल आवाजाही की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क सुधार के कार्यों में तेजी लाते हुए ऐसे सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिनसे यातायात का संचालन सुचारु रहे और पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो। इस कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया।

कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही उनसे जुड़ी व्यवस्थाओं की भी लगातार निगरानी कर रहा है। स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से समस्याओं की पहचान कर मौके पर समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह,पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश,यूपीडीसीसी के परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।