कोतवाली रानीपुर गुमशुदगी से मर्डर मिस्ट्री तक, हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे में बेनकाब किए हत्यारे। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कोतवाली रानीपुर गुमशुदगी से मर्डर मिस्ट्री तक, हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे में बेनकाब किए हत्यारे।

एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, आरोपी अयान गिरफ्तार।

मोबबाइल छीनने का विरोध ई-रिक्शा चालक मनीष को पड़ा भारी।

मोबाइल के खातिर दरिंदगी, दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर की गई थी हत्या।

मोबाइल बना मौत की वजह, एक आरोपी अरेस्ट, दूसरे की तलाश जारी।

रानीपुर पुलिस ने एक ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। महज एक Redmi मोबाइल छुपाने और पुलिस के डर से बचने के लिए दो दरिंदों ने एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या कर दी।

थाना रानीपुर पर एक व्यक्ति रामआसरे s/o नाथूराम निवासी म0न0 114 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा स्वयं के पुत्र मनीष उम्र 38 वर्ष जो कि पैरो से विकलांग है, दिनांक 01.02.2026 को गुम होने के सम्बन्ध में दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर गुमशुदगी क्रमांक 06/26 पंजीकृत की गयी।

पुलिस टीम की कार्यवाही

गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस टीम के जाँच पड़ताल में एक बात सामने आई कि उक्त गुमशुदा मनीष का मोबाइल फोन पाँवधोई मोहल्ला ज्वालापुर का रहने वाला अयान उर्फ सुन्नत नामक लडका बैरियर नम्बर-05 के पास काल करने के लिये लिया और फिर लेकर भाग गया और मोबाइल स्विच आफ कर दिया।

संदिग्ध अयान उर्फ सुन्नत की गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा BHEL स्टेडियम से संदिग्ध अयान उर्फ सुन्नत को दबोचकर उसके कब्जे से गुमशुदा मनीष का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

मृतक का मोबाइल छीन कर फरार हुआ था आरोपी

आरोपी अयान उर्फ सुन्नत ने बताया कि कुछ दिन पहले बिष्णुलोक कालोनी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से उसने गुमशुदा मनीष से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और अंधेरे का फ़ायदा उठा कर भाग गया।जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ़ कर सिम तोड़ दिया।

मृतक को मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा महंगा

जब मृतक मनीष ने अयान उर्फ सुन्नत के घर जाकर शिकायत की और पुलिस में जाने की धमकी दी, तो अयान ने अपने साथी बिलाल (जो हाल ही में जेल से छूटा था) के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।

आरोपियों ने मृतक मनीष को शराब पीने के बहाने बीएचईएल के पास झाड़ियों में बुलाया जहाँ विवाद होने पर बिलाल ने मनीष को पकड़ा और अयान ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झाड़ियों में फेंक दिया और ई-रिक्शा लावारिस छोड़कर फरार हो गए।

हत्यारोपी अयान उर्फ सुन्नत उपरोक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर उसकी निशांदेही पर मृतक मनीष का शव सुपरवाईजर हास्टल बीएचईएल के पास स्थित झाडियो से बरामद किया गया, पुलिस द्वारा गुमशुदगी को  103(1), 303(2), 238, 61(2) BNS में तरमीम कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

पकड़े गए हत्यारोपी का विवरण

अयान उर्फ सुन्नत पुत्र मेहराज निवासी कुत्तीमार गली ईदगाह रोड़ मोहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार-उम्र-20 वर्ष 

पुलिस टीम

1- आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, 

2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर

3- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर

4- उ0नि0 मन्दीप सिंह, कोतवाली रानीपुर

5- का0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर

6- का0 256 सुमन डोभाल, कोतवाली रानीपुर

7- का0 678 रविन्द्र बिष्ट, कोतवाली रानीपुर

8- का0 1386 अजीतराज, कोतवाली रानीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।