खंड विकास अधिकारी कार्यालय बहादराबाद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं दिव्यांग जनों के दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जाने हेतु शिविर का किया गया आयोजन।

खंड विकास अधिकारी कार्यालय बहादराबाद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं दिव्यांग जनों के दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जाने हेतु शिविर का किया गया आयोजन।

शिविर में कुल 69 दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु पंजीकरण कराया गया जिसमें से मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार कार्यालय से आए 03 चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा 27 दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हरिद्वार से मोहम्मद तनवीर द्वारा 25 दिव्यांग जनों के  यू0डी0आई0डी0 हेतु आवेदन किया गया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी शालिनी बलोदी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिव्यांगजनों को दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से उपस्थित कर्मचारियों द्वारा दिव्यांगजनों के हितों/अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया एवं दिव्यांगजनों को ग्राम विकास विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।