खंड विकास कार्यालय में रबी कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कृषकों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ने की।

खंड विकास कार्यालय में रबी कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कृषकों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ने की।

खंड विकास बहादराबाद में रबी कृषक महोत्सव का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया | जिसमें कृषि विभाग सहित उद्यान, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी,पशुपालन, रेशम, मत्स्य, बैंक, सहकारिता, इफको, फसल बीमा के स्टाल लगाकर कृषकों को अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई| महोत्सव में विकास खंड बहादराबाद सहित जनपद के समस्त विकासखंडो से आए कृषकों को रबी से संबंधित फसलों की जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ दीप्ति द्वारा गेहूं, मंसूर, सरसो एवम् गन्ना फसल के किट प्रबंधन , रोग प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, शष्य क्रियाओं एवम् पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताते हुए जैविक एवम् प्राकृतिक खेती पर जोर दिया | इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डा रामभजन ने महोत्सव में कृषकों को जानकारी देते हुए फसलों के पोषक तत्वों के प्रबंधन एवम् नैनो यूरिया तथा नैनो डी ए पी के प्रयोग विधि बताते हुए अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी गई | मुख्य उद्यान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह द्वारा कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए सब्जी, पुष्प एवम् मसालों की खेती से संबंधित जानकारी दी गए | मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी देते हुए कृषकों को ई केवाईसी करवाने के साथ साथ गेहूं फसल का फसल बीमा कराने का अनुरोध करते हुए कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य किसान आयोग श्री राकेश राजपूत द्वारा प्रतिभाग किया एवम् कृषकों को संबंधित करते हुए अपने विभिन्न राज्यों के भ्रमण के अनुभव एवम् उनके बेस्ट प्रैक्टिस किसानों के मध्य साझा करते हुए कृषकों को एकीकृत फसल प्रणाली अपनाने पर जोर देते हुए कृषकों को कृषि के साथ साथ पशुपालन, मत्स्य, सब्जी की खेती करने पर जोर दिया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी,व उप प्रमुख उधम सिंह द्वारा की गई | कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकों द्वारा प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योजनाओ की जानकारी प्राप्त की गई | कार्यक्रम में श्री योगेश चौहान ,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा बीजेपी एवम् ऋषिपाल सिंह प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति बीजेपी सहित कृषि एवम् रेखीय विभाग के अधिकारी एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।