खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से शिक्षक व एक बच्चे की हुई दर्दनाक मौत ट्रैक्टर चालक फरार,

खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से शिक्षक व एक बच्चे की हुई दर्दनाक मौत ट्रैक्टर चालक फरार,

हरिद्वार / लक्सर जानकारी के अनुसार पता चला है कि लक्सर क्षेत्र के टांडाभाग मल गांव से एक ट्रैक्टर खनन से भरी सामग्री लेकर जा रहा था तभी अचानक से गांव के ही एक शिक्षक कृष्णकांत शर्मा अपनी गाड़ी से किसी काम के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में 2 बच्चों ने कृष्णकांत शर्मा से लिफ्ट मांगी तभी उन्होंने इन दोनों बच्चों को भी अपनी गाड़ी पर बैठा लिया जिसमें एक लड़का और एक लड़की थे लेकिन अचानक से कृष्णकांत शर्मा की गाड़ी ट्रैक्टर के नीचे आ गई और कृष्णकांत शर्मा व बच्चा उन दोनों की मौत हो गई और लड़की को अभी आईसीयू में है लेकिन उसको भी डॉक्टर गंभीर बता रहे हैं अभी तक ट्रैक्टर चालक फरार है पुलिस ने मौके पर जाकर व्यवस्था को संभाला और मृतक के परिजनों को इंसाफ का आश्वासन दिया और कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखें क्योंकि ट्रैक्टर चालक भी गांव का ही बताया जा रहा है इसलिए गांव में माहौल ना बिगड़े इसलिए पुलिस ने व्यवस्था को संभाले है पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में लगी हुई है !

सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से कृष्णकांत शर्मा व एक बच्चे की मौत हो गई है और बच्ची का इलाज चल रहा है वह भी आईसीयू में है मामले की व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस मौके पर गांव में घटना की जानकारी ले रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।