गुरु रविदास विश्व महापीठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती और राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की उपस्थिति में उत्तराखंड प्रदेश पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य के छह जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की भी घोषणा की गई।

 गुरु रविदास विश्व महापीठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती और राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की उपस्थिति में उत्तराखंड प्रदेश पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य के छह जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की भी घोषणा की गई।

 प्रदेश और जिलों में बचे पदों पर जल्दी ही घोषणा करने की बात कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि समाज में असहाय महसूस कर रहे लोगों तक जाएगी। जातिगत दुर्भावना को दूर करना। समाज में समरसता फैलाने का कार्य भी करेगी। कहा कि धर्म परिवर्तन इस समय तेजी से फेल रहा है। उस पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का काम भी गुरु रविदास विश्वमहापीठ करने का काम पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र वाणी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापीठ रविदासिया समाज को एक साथ लेकर चलेगी। समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर बल देगी। उन्होंने समाज को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 4 दिसंबर को बहादराबाद में दिव्य और भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, राजेश कुमार गौतम, प्रवीण कुमार, सत्यपाल सिंह, किशोर पाल, रोहित कुमार, सतीश कुमार, अरविंद कर्णवाल, महात्मा मेहरचंद दास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।