ग्रेट व्हाइट कंपनी से एक डेलिगेशन श्रम आयुक्त सहायक अधिकारी से मिलने के लिए रोशनाबाद कार्यालय पहुंचा। जहां पर ग्रेट व्हाइट कंपनी के एचआर हेड व अधिकारी गणों के साथ कर्मचारियों की बातो को सुना। कम्पनी ने कर्मचारियों की सभी मांगो को माना कर्मचारियों ने किया धरना समाप्त।

 ग्रेट व्हाइट कंपनी से एक डेलिगेशन श्रम आयुक्त सहायक अधिकारी से मिलने के लिए रोशनाबाद कार्यालय पहुंचा। जहां पर ग्रेट व्हाइट कंपनी के एचआर हेड व अधिकारी गणों के साथ कर्मचारियों की बातो को सुना। कम्पनी ने कर्मचारियों की सभी मांगो को माना कर्मचारियों ने किया धरना समाप्त।

 श्रम आयुक्त सहायक अधिकारी के समक्ष सभी बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई लास्ट में निकल कर आया कि ग्रेट व्हाइट कंपनी में जितनी भी महिलाएं कार्यरत हैं उनकी जो मांगे थी उनको मानते हुए एक समिति का गठन किया गया है यह समिति समय-समय पर कंपनी में महिला वर्करों की समस्याओं को सुनेगी और अगर किसी प्रकार की कोई भी बात सामने आती है तो उस पर चर्चा भी करेगी इस समिति का कार्य दोनों ओर से सही बातों को रखने का होगा श्रम आयुक्त सहायक अधिकारी के के गुप्ता ने कहा कि ग्रेट व्हाइट कंपनी के एचआर हेड योगेश भंडारी और कर्मचारी महिलाओं से कार्यालय में बैठकर वार्ता की गई है वार्ता के दौरान जितने भी बिंदु कर्मचारियों के थे उन सभी पर गहनता से चर्चा की गई है कहा है कि सरकार का जो नया जिओ लागू हुआ है उस पर ही सभी कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी और जो भी महिलाओं की समस्या थी उन सभी को मानते हुए सभी के साथ परिवार जैसा व्यवहार किया जाएगा और कर्मचारी महिलाओं के लिए पीएफ, ईएसआई भी कटेगा और महिलाओं को महीने में तीन गेट पास देने की बात कही और जो महिलाओं की शिकायत थी कि अंदर बैठकर कार्य करने नहीं देते अब अंदर महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी और किसी भी महिला के साथ कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा यह सब लिखित में लिया गया है सभी महिला कर्मचारी खुश हो गई हैं इस पूरी भूमिका को निभाने के लिए भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिह ने भी अपना सहयोग दिया दो दिन से लगातार वह भी महिलाओं के साथ उनकी मांगों को लेकर धरने में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।