चुनाव में मतदाताओं के परितोषण के लिए धन, मदिरा अन्य किसी मद का वितरण रिश्वतखोरी और भारतीय दण्ड संहिता के अधीन दण्डनीय अपराध है।

चुनाव में मतदाताओं के परितोषण के लिए धन, मदिरा अन्य किसी मद का वितरण रिश्वतखोरी और भारतीय दण्ड संहिता के अधीन दण्डनीय अपराध है।

हरिद्वार। जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने, हरिद्वार की जनता एवं समस्त राजनैतिक दलों से, अपील की है कि वर्तमान में राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। चुनाव में मतदाताओं के परितोषण के लिए धन, मदिरा अन्य किसी मद का वितरण रिश्वतखोरी और भारतीय दण्ड संहिता के अधीन दण्डनीय अपराध है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अधीन भ्रस्ट आचरण भी है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह अपील की जाती है कि राजनैतिक दल /प्रत्याशी एवं जनसामान्य भारी मा़त्रा में नकदी के लेन-देन से बचे और बिना पुख्ता दस्तावेज के 50,000/- से अधिक की धनराशि का व्यवहरण न करें।

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि निर्वाचन की शुचिता बनाये रखने के लिए उड़नदस्ता दलों की तैनाती की गई है। निर्वाचन में मतदाताओं को प्रलोभन दिये जाने की सम्भावना या किसी व्यक्ति/वाहन में कोई गैरकानूनी वस्तुएं पायी जाती है तो ये जब्त किये जाने के अधीन होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी