जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह दस दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान:जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह दस दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान:जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर

शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं सफाई अभियान की कर रहे है मॉनिटरिंग।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।

हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह दस दिन से निरंतर सफाई अभियान  चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है, सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान

नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी बीएचईएल संजय पंवार द्वारा अवगत कराया गया  है कि बी एच ई एल द्वारा कोतवाली रानीपुर से टिहरी विस्थापित रोड पर तथा शास्त्री मार्ग पर बी एच ई एल स्टेडियम के समीप एवं बैरियर नंबर 1 एवं पीठ मार्केट निकट टीबड़ी कॉलोनी स्थित आसपास क्षेत्र में टाउनशिप प्रशाशन विभाग द्वारा नियमित साफ सफाई कार्य किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग हरिद्वार द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

अधिशासी अभियंता लो नी वि दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अलावलपुर पीतपुर से डेराकरल मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान के साथ साफ सफाई का कार्य कराया गया।

खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत शाहपुर, हस्तौली में साफ सफाई का कार्य करवाया गया।

खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे पड़े गोबर और कूड़े को जे सी बी, ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से हटाया गया एवं क्षेत्रांतर्गत साफा सफाई का कार्य कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री