जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बायपास के नज़दीक लम्बे समय से अवैध तरीके से पैट्रोल व डीजल का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा था जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी मनीष सिंह को मौके पर भेज कर कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बायपास के नज़दीक लम्बे समय से अवैध तरीके से पैट्रोल व डीजल का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा था जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी मनीष सिंह को मौके पर भेज कर कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

उप जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही को अंजाम दिया। उप जिलाधिकारी ने मुखबिर द्वारा बताई गई लोकेशन पर पहुंचकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेट के टैंकर्स से लम्बे समय चल रही तेल चोरी करते हुए 2 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ा जबकि लगभग 8 व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति कलम सिंह रावत तथा कमल सिंह है। छापेमारी के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि कई वर्षों से इस क्षेत्र में तेल चोरी का धंधा धड़ले से चल रहा है। प्रत्येक दिन नजीबाबाद से निकल कर लालढांग को जाते समय तेल चोरी करते थे। मौके से भारत पेट्रोलियम के दो टैंकर तथा 6 मोटर साइकिल, तेल चोरी करने का सामान,  तेल के ड्रम बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों तथा सामान पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी