जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिहं ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में 11 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में ली बैठक ।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिहं ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में 11 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में ली बैठक ।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम को निबार्ध एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के लिए सभी जोनल अधिकारी सम्बन्धित अभियन्ताओं के साथ आवंटित घाटों को स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। घाटों की क्षमता के अनुसार दिये जलाने हेतु साइंटिफिक ढ़ंग से विश्लेषण करते हुए दीपकों की संख्या निर्धारित करना सुुनिश्चित करें तथा साइंटिफिक मानचित्र तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि दीपक जलाने हेतु व्यक्तियों के आवागम के लिए रास्ते पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी घाटों पर एक साथ दिये जलाये जाये तथा दिये जलाने हेतु दीपकों व बाती की संख्या, तेल की आवश्यकता आदि की समय से मांग उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी घाटों पर व्यक्तियों रूकने आदि की अनुमानित संख्या भी बताने के निर्देश दिये। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह, डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम युक्ता मिश्रा, एसडीएम प्रेमलाल, मुख्य कृषि अधिकारी नरेन्द्र भंडारी, डीएसटीओ नलिनी ध्यानी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश एवं समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी