जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों में अभिलेखों का रखरखाव में पारदर्शिता रखने को कहा जनपद में भ्रूण लिंग जांच रोकने हेतु गतिमान मुखबीर  सूचना देने वाले एवं सहयोगी की इनाम राशि 01 लाख से बढ़ाकर 02 लाख का इनाम जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया है।

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों में अभिलेखों का रखरखाव में पारदर्शिता रखने को कहा जनपद में भ्रूण लिंग जांच रोकने हेतु गतिमान मुखबीर  सूचना देने वाले एवं सहयोगी की इनाम राशि 01 लाख से बढ़ाकर 02 लाख का इनाम जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया है।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पी०सी०पी०एन०डी०टी० जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार की दोपहर कलैक्ट्रेट भवन स्थित सभागार में किया गया। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने केन्द्रों पर अभिलेखों का रखरखाव धारा 29 एवं नियम-09 के अनुसार जैसे फार्म-एफ (गर्भवती महिलाओं सम्बन्धी अभिलेख), नवीनीकरण सम्बन्धी न्यूनतम् आर्हतायें, नियम 13 के अनुसार केन्द्र में किये गये किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को देने के निर्देश दिये है. इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ केन्द्र में परिर्वतन की सूचना प्रेषित कर भौतिक सत्यापन के उपरान्त अनुमति लेना जरूरी है। नियम का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में जनपद के 08 नये अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के पंजीकरण का अनुमोदन किया गया एवं 02 केन्द्रों को मानक पूर्ण न होने के कारण नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा 02 केन्द्रों का नवीनीकरण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में नियमित निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं जिन केन्द्रों में पी०सी०पी०एन०डी०टी० अधिनियम का पालन करने में लापरवाही की जा रही है. उन केन्द्रों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आर०के० सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अशोक तोमर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अनिल वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डा० सदीप निगम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० यशपाल तोमर, विधिक सलाहकार एडवोकेट फरमूद अली, जिला समन्वयक रवि कुमार सन्दल, समाजसेवी डा० दिपेश चन्द्र, डा० मनु शिवपूरी, श्रीमती कनिका शर्मा,राकेश चन्द्रा, आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।