जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के दिए निर्देश।

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी निर्माण कार्यों को संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि के अंतर्गत पूर्ण करने के दिए निर्देश।

निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होगी क्षम्य।

कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात बाधित न हो, इसके लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फ्लाईओवर कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज सायं संबंधित अधिकारियों एवं कॉन्ट्रैक्टरों के साथ हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा आदि क्षेत्रों में चल रहे फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं कॉन्ट्रैक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही जो भी निर्माण कार्य तत्परता से किए जा सकते हैं, उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जो भी निर्माण सामग्री एवं सड़क किनारे जो भी मलबा पड़ा है, उसे त्वरित गति से हटाया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को त्वरित गति से कराया जाए। इसके लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो कार्य रात्रि के समय किया जा सकता है, उस कार्य को रात्रि में ही कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई संतोष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी सुमित कुमार, राजकुमार पांडे, इंजीनियर उत्तम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।