जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में  चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में  चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही

जिला प्रशासन,नगर निगम, पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही आवागमन को सुचारु करना तथा कुंभ मेले के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पीली पट्टी के बाहर यदि किसी भी प्रकार का फड़, ठेली अथवा अन्य सामान रखा जाता है, तो संबंधित सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं फड़-ठेली संचालकों से निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री