जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों पर प्रदेशवासियों एवं जनपद हरिद्वार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों पर प्रदेशवासियों एवं जनपद हरिद्वार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों एवं जनपद हरिद्वार के समस्त नागरिकों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं सौहार्द लेकर आएं। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन को खुशियों के प्रकाश से आलोकित करे, निराशा एवं नकारात्मकता को दूर कर नई आशाओं, उमंगों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। दीपावली का यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश देता है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं उल्लास के साथ मनाएं। 

उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले पर्वों के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है।

सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जनपदवासियों से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कामना की कि दीपों का यह पर्व प्रदेश एवं जनपद हरिद्वार के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के नए उजाले लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री