जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड पर मां गंगा व दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा मां गंगा एवं दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड पर मां गंगा व दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा मां गंगा एवं दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया।

इस कांवड़ मेले में लगभग चार करोड़ 50 लाख शिवभक्त हरिद्वार पहुंच कर गंगाजल लेकर रवाना हुए।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया जिनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांवड़ मेला 2025 सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मेला सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर सभी शिवभक्तों सहित जनपद वासियों एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्व सम्पन्न कराने के लिए दिन रात व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों, कार्मिकों,पुलिस अधिकारियों एवं अर्ध सैनिक बलों का आभार एवं धन्यवाद किया।

कांवड़ यात्रा के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के उपरांत कांवड़ मेला क्षेत्र एवं कांवड़ पटरी में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान- जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज जी से भेंटकर आशीर्वाद लिया।

हरिद्वार 23 जुलाई 2025 कांवड़ यात्रा सकुशल सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल हर की पौड़ी ब्रह्म कुंड पहुंच कर मां गंगा की पूजा अर्चना की तथा दुग्ध अभिषेक किया एवं मां गंगा के आशीर्वाद लिया एवं मां गंगा का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और श्री दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया एवं महादेव का आभार व्यक्त किया।

प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा की इस वर्ष के कांवड़ मेले में लगभग 04 करोड़ 50 लाख शिवभक्त हरिद्वार पहुंच कर गंगा जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।उन्होंने कहा कि मां गंगा एवं महादेव शिव की कृपा है कि करोड़ों भक्त आने के बाद भी कांवड़ मेला सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में कार्य किया गया तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई जिसके फलस्वरूप कांवड मेला सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी आभार व्यक्त किया कि जिनके कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ महत्वपूर्ण चुनौती यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराई गई।           

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों,पुलिस जवानों,पीआरडी,होमगार्ड ,अर्ध सैनिक बलों अधिकारियों एवं जवानों का भी  आभार व्यक्त किया,जिन्होंने दिन रात अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं निष्ठा से किया। 

उन्होंने सभी प्रशासनिक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों संत समाज,जनपद वासियों एवं पर्यावरण मित्रो का भी आभार  व्यक्त किया,जिनके सहायक से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।इसके साथ ही उन्होंने प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया,जिनके सहयोग से पुलिस द्वारा की गई यातायात व्यवस्था से लेकर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का व्यापक स्तर से प्रचारित प्रसारित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल एवं सफलतापूर्व संपन्न कराई गई है अब वेस्ट मैनेजमेंट को संपादित करने के लिए कांवड़ मेला क्षेत्र एवं कांवड़ पटरी मार्गों पर अगले तीन दिनों तक विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

इस अवसर पर एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ,एसपी सदर जितेंद्र चौधरी,एसपी सिटी पंकज गैरोला ,अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर ,सीओ सिटी शिशुपाल नेगी,सीओ निहारिका सेमवाल ,तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी