जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कल 07 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कल 07 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान।

07 फरवरी को चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान में जनपद वासियों की सहभागिता के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने विकास  भवन परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

तीर्थ नगर हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में माह नवंबर 2025 से जनपद में निरंतर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान।

 जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में माह नवम्बर,2025 से जनपद हरिद्वार में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 07 फरवरी 2026 को जनपद में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इस स्वच्छता महा अभियान में सभी जनपदवासियों की भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने के लिए  मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने आज विकास भवन परिसर से 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

07 फरवरी 2026 को जनपद में चलाए जाने वाले सफाई अभियान में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जनसमुदाय के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके तहत् ग्राम पंचायत में विभिन्न वर्गों की सहभागिता हेतु समस्त ग्राम पंचायत हेतु 01 कार्मिक को नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी के आदेश द्वारा तैनात किया गया है, जो ग्राम पंचायत मे विशेषकर ग्राम के प्रवेश व निकास पर, पंचायत भवन/सामुदायिक भवनो, विद्यालयो, आंगनबाडी केन्द्रो, स्वास्थ्य उपकेन्द्रो की ग्राम पंचायत के माध्यम से सफाई करवायेंगे।

ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, ऑगनबाडी कार्यकत्री, आशा विभिन्न प्रकार संगठनो की स्वच्छता में व्यापक भागीदारी भी इस कार्यकम में की जाएगी। ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत में वृहद स्वच्छता कार्य के गुणवत्तापूर्ण जियोटैग फोटो उपलब्ध करायेंगे। न्याय पंचायत स्तर के प्रभारी अधिकारी उक्त स्वच्छता महाअभियान की अपने न्याय पंचायत के समस्त ग्राम पंचायतो में अनुश्रवण करेंगे और स्वच्छता अभियान के जियोटैग फोटोग्राफ ब्लाक कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। ग्राम पंचायत में दुकानदारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानो को संचालित कर रहे व्यक्तियों की भागीदारी

सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता हेतु अपने प्रतिष्ठान पर अपना डस्टबिन अवश्य रखने हेतु अवगत कराया जायेगा। ग्रामीण कस्बों, बाजारो, पीठ बाजारों में स्वच्छता व सफाई का कार्य जिला पंचायत द्वारा करवाया जायेगा। एकत्रित प्लास्टिक कूडे को ब्लाक में जिला पंचायत द्वारा संचालित काम्पेक्टर तक भेजा जायेगा। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, नोडल स्वजल चन्द्रकान्त त्रिपाठी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी हेम चन्द्र, सहायक विकास अधिकारी (पं०) बहादराबाद बिजेन्द्र सैनी, सचिव / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, अजय चौहान,अमरीश सैनी,अमित सैनी, हिमांशु शर्मा,शान्तनु चौहान, मनोज कुमार, मनोज पोसवाल, श्रीमती इन्दूबाला, सुन्दरलाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।