जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में रिट पिटीशन (पीआईएल) -93/2020 जितेन्द्र यादव बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में हाईकोर्ट के आदेश के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें मैन्युफैक्चरर्स, प्रोडयूशर, ब्राण्ड ऑनर, आयातक द्वारा यूज किये जा रहे प्लास्टिक, उसकी कुल मात्रा का निर्धारण, उनके रजिस्ट्रेशन एवं इनके द्वारा प्लास्टिक के निस्तारण हेतु बनायी गयी योजना,

 

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में रिट पिटीशन (पीआईएल) -93/2020 जितेन्द्र यादव बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में हाईकोर्ट के आदेश के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें मैन्युफैक्चरर्स, प्रोडयूशर, ब्राण्ड ऑनर, आयातक द्वारा यूज किये जा रहे प्लास्टिक, उसकी कुल मात्रा का निर्धारण, उनके रजिस्ट्रेशन एवं इनके द्वारा प्लास्टिक के निस्तारण हेतु बनायी गयी योजना,

बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने रिट पिटीशन(पीआईएल) संख्या-93/2020 जितेन्द्र यादव बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एवं अन्य के सम्बन्ध में हाईकोर्ट के निर्देशों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने हाईकोर्ट के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कहा कि जनपद हरिद्वार में प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स, प्रोडयूशर, ब्राण्ड ऑनर, आयातक द्वारा यूज किये जा रहे प्लास्टिक, उसकी कुल मात्रा का निर्धारण, उनके रजिस्ट्रेशन एवं इनके द्वारा प्लास्टिक के निस्तारण हेतु बनायी गयी योजना, निकाय, वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग/जिला पंचायत द्वारा प्लास्टिक की रोकथाम, साफ-सफाई की योजना एवं मात्रा का निर्धारण, कूड़ा निस्तारण व चालानों की स्थिति के संबंध में कार्य योजना बनाकर एक विस्तृत रिपोर्ट शपथ पत्र सहित सम्बन्धित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों से सटे हुये वन क्षेत्रों के साफ-सफाई आदि की जिम्मेदारी वन विभाग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण करके इन क्षेत्रों में कूड़ा नहीं है, के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट शपथ पत्र सहित देना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने सालिडवेस्ट मैंनेजमेंट के तहत गांवों की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण आदि का जिक्र करते हुये डी0पी0आर0ओ0 को निर्देश दिये कि एक पोर्टल तैयार कर लें, जिससे जनपद के सभी गांवों को जोड़ा जाये तथा रोज की साफ-सफाई आदि की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था की जाये।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद रूडकी तथा समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत से डोर-टू-डोर कूड़ा कलक्शन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि सालिडवेस्ट का निस्तारण सालिडवेस्ट के मानकों के अनुसार होना चाहिये तथा वर्तमान स्थिति क्या है एवं भविष्य की योजना के सम्बन्ध में भी विस्तृत रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अभिनव ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट रूड़की, जिला पंचायत राज अधिकारी, अतुल प्रताप सिंह, सुश्री पल्लवी गुप्ता महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, गिरधर रावत आर0एम0 सिडकुल, सौरभ पवांर आर.ओ, डॉ अजीत सिंह, डॉ शैलजा प्रवीण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एस0पी शुक्ला एसएनए नगर निगम रुड़की,साधु लाल एसडीओ फॉरेस्ट,राजेंद्र कुमार नगर पंचायत झबरेड़ा, गौहर हयात नगर पंचायत पिरान कलियर, अजय नारायण खाती नगर पंचायत लक्सर, मो0 अब्दुल्ला एनपी लंढौरा, सुभाष सिंह नगर पंचायत इमलीखेड़ा, विक्रांत शर्मा, डॉ अमित अग्रवाल नगर पंचायत ढ़ंढेरा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।