जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि विभिन्न जनप्रतिनिधियो एवं अभिभावकों के माध्यम से तथा प्रशासनिक अधिकारियों के औचक निरीक्षण में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि जनपद के शासकीय/अर्द्धशासकीय विद्यालयों में शिक्षकगण अपने मूल कार्यभार (शिक्षण कार्य) के दौरान मोबाईल में सोशल मिडिया एवं वार्तालाप तथा मोबाईल में गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं। यह एक गम्भीर स्थिति है जो छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के विपरीत है।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि विभिन्न जनप्रतिनिधियो एवं अभिभावकों के माध्यम से तथा प्रशासनिक अधिकारियों के औचक निरीक्षण में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि जनपद के शासकीय/अर्द्धशासकीय विद्यालयों में शिक्षकगण अपने मूल कार्यभार (शिक्षण कार्य) के दौरान मोबाईल में सोशल मिडिया एवं वार्तालाप तथा मोबाईल में गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं। यह एक गम्भीर स्थिति है जो छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के विपरीत है।

इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि स्कूल संचालन अवधि में सभी शिक्षक अपना मोबाईल प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को उपलब्ध करायंेगे। किसी आकस्मिकता की स्थिति यथा किसी परिजन के बीमार होने या चिकित्सकीय आकस्मिकता की स्थिति में सम्बन्धित प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक सम्बन्धित शिक्षक को उक्त अवसर हेतु स्कूल संचालन अवधि में मोबाईल उपयोग की अनुमति प्रदान करेगें।
जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिये हैं कि प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के समय यदि किसी शिक्षक के पास मोबाईल पाया जाता है अथवा कोई शिक्षक मोबाइल पर बात करते. गेम्स खेलते या सोशल मीडिया पर संलिप्त होना पाया जाता है तो सम्बन्धित शिक्षक के साथ-साथ सम्बन्धित प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।