जिला अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के बारे में एक-एक करके विभागवार जानकारी ली।

जिलाधिकारी को बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
जिला अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के बारे में एक-एक करके विभागवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री द्वारा जिस विभाग से सम्बन्धित जो भी घोषणायें की गयी हैं, उनका पूरा विवरण-कौन-कौन सी घोषणायें की गयी थीं, उनमें से कितनी पूरी हो गयी हैं तथा किस घोषणा के सापेक्ष कितना कार्य हो गया है, कितना बाकी है तथा कब तक पूर्ण हो जायेगा, के सम्बन्ध में अलग-अलग स्पष्ट रिपोर्ट दो दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 मनीष दत्त, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलनीत घिल्डियाल, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, सेवा योजना अधिकारी सुश्री अनुभा जैन, पशुपालन अधिकारी योगेश शर्मा, पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री