जीआरपी उत्तराखंड पुलिस की बड़ी सफलता। 152 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 31 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाए। जीआरपी पुलिस/एसओजी ने रक्षाबंधन से पहले गुम मोबाइलों को बरामद कर फोन स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

जीआरपी उत्तराखंड पुलिस की बड़ी सफलता।

152 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 31 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाए।

जीआरपी पुलिस/एसओजी ने रक्षाबंधन से पहले गुम मोबाइलों को बरामद कर फोन स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

जीआरपी पुलिस ने 22 राज्यों से ढूंढ कर  वापस किए गुमशुदा मोबाइल फोन त्यौहारी सीजन में जीआरपी पुलिस से फोन पाकर गदगद हुए फोन स्वामी।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में एवं  पुलिस जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार अनुज के निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी उत्तराखंड पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।जीआरपी उत्तराखंड पुलिस की टीमों द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं सर्विलांस की सहायता से 152 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।बरामद मोबाइल फोनों को आवश्यक सत्यापन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जीआरपी द्वारा लगातार तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।जीआरपी उत्तराखंड पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।