जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन। पुलिसकर्मियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग

जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

पुलिसकर्मियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग

चौकी फेरूपुर, थाना पथरी परिसर में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। साथ ही यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक है।

उत्तराखंड पुलिस की “मित्र पुलिस” की अवधारणा केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा और मानवता की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।