ट्रेन की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत

लक्सर शुक्रवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर एक रेल कर्मी की मौत हो गई। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा। रेलकर्मी सचिन डौसनी रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल पर काम कर रहा था। ट्रेन आने पर वह लाइन पर चला गया। इसी बीच लाइन पर भी ट्रेन निकली, जिसकी चपेट में आने से सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी गई। स्टेशन मास्टर ने अफसरों को बताया। सूचना पाकर रेलवे अधिकारी और आरपीएफ पहुंची। आरपीएफ के प्रभारी ने सिविल पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर लक्सर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री