*ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर ग्राम मरगूबपुर में आयोजित की गई चौपाल*

*ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर ग्राम मरगूबपुर में आयोजित की गई चौपाल*

बहादराबाद पुलिस ने शनिवार को उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु शनिवार को ग्राम मरगूबपुर में एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सभी ग्रामीणों के साथ नशे के सम्बन्ध में वार्ता की गई और ग्रामीणों को चेताया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों को साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा गांव के चैराहो और मुख्य आने जाने वाले रास्तो में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए यातायात नियमों के अनुपालन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री