तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले में ₹5000/का इनामी को किया गिरफ्तार

तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले में ₹5000/का इनामी को किया गिरफ्तार

सिड़कुल पुलिस की लगातार मेहनत का दिखा असर, 02 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल।

पकड़ा गया आरोपी रायपुर देहरादून निवासी महिला के अपहरण के प्रयास मामले में भी था शामिल

आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने लूटा गया मोबाइल फोन भी किया बरामद

एक अन्य फरार की तलाश में पुलिस कर रही है मेहनत, मुखबिर तंत्र को भी किया गया है एक्टिव

पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उससे पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर चार अज्ञात  अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने  वारदात में शामिल दो आरोपियों दीपक व आकाश उर्फ पहाड़ी को 26 सितंबर 2026 को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। इसके बाद पुलिस टीम प्रकरण में फरार चल रहे 02 अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ही पीड़ित से लूटे गए मोबाइल व मोटर साइकिल की खोजबीन में जुटी हुई थी।

इस दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर ₹5000/- का इनाम भी घोषित किया गया था।

वारदात में शामिल तीसरे आरोपी सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को औरंगाबाद तिहारे से नदी पर श्मशान घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया।  

पुलिस अब शेष 01 फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

बरामदगी

एक अदद मोबाइल फोन विवो कंपनी

गिरफ्तार अभियुक्त

सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार झड़ियाल निवासी मकान नंबर 62 /ए शिवरतन सिटी नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष अजय शाह 

2- व.उ.नि. प्रवीण बिष्ट       

3- उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा                     

4- उ.नि. अनिल बिष्ट                      

5- हे.कां. संजय                           

6- कां. मनीष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।