तीन दिवसीय विकसित भारत विशाल प्रदर्शनी का रुड़की में आयोजन किया जा रहा है आज सांसद व राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ० नरेश बंसल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

तीन दिवसीय विकसित भारत विशाल प्रदर्शनी का रुड़की में आयोजन किया जा रहा है आज सांसद व राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ० नरेश बंसल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. नरेश बंसल रूड़की पहुंचे व प्रेस को सम्बोधित किया। डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि, 04, 05, 06 मार्च 2025 को रूड़की के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में “विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड” विशाल प्रदर्शनी का आयोजन उनके सहयोग से तरमेह इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि, 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है जो कि भारत स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती होगी।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इस विजन का लक्ष्य भारत की आर्थिक वृद्धि सामाजिक प्रगति पर्यावरणीय स्थिरता सहित विकास के विभिन्न पहलू हैं।

डॉ. नरेश बंसल ने रुड़की में प्रेस सम्बोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि, इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी उत्तराखण्ड को विकसित एवं देश का अग्रणी राज्य बनाने का विकल्प रहित संकल्प है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि,प्रधानमंत्री मोदी  के मार्गदर्शन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य के साथ डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड समेत पूरे देश में जनहित के नित नए कार्य कर रही है। देश की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार है, आर्थिक नीतियों का सुदृढीकरण सामाजिक समानता, नवाचार को बढ़ावा, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी उत्थान के लिए प्रमुख रूप से जोर शोर से कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य हो रहा है।

डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि इसी क्रम में “विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड” प्रदर्शनी का आयोजन 04, 05 एवं 06 मार्च 2025 को नेहरू स्टेडियम रुड़की, उत्तराखण्ड में आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत व विभिन्न विधायकगण मेयर आदि करेंगें एवं 04, 05 एवं 06 मार्च, 2025 तीनों दिन विभिन्न केन्द्रीयमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रीगण,सांसदगण, विधायकगण, मेयर एवं अन्य जनप्रतिनिधि अवलोकन करेंगें।

डॉ. नरेश बंसल ने प्रदर्शनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, विकसित भारत विकसित उत्तराखण्ड एक मेगा इवेंट है जो “अमृतकाल” की थीम पर आधारित है प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी  के विकसित भारत संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को प्रदर्शित करेगा। जिसे भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी तक की 25 साल की अवधि के रूप में वर्णित किया गया है, यह एक ऐसा भारत बनाने का समय है जो आत्मनिर्भर है और अपने मानवीय दायित्वों को भी पूरा करता है।

डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश एवं राज्य के विभिन्न प्रमुख संस्थान जैसे डी०आर०डी०ओ०, इसरो, टीएचडीसी, भारतीय मानक ब्यूरो, समेत कई केन्द्रीय एजेंसियों, राज्य के विभागों के साथ तमाम स्वयं सहायता समूह अपने स्टॉल लगाएंगें जिसमें सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न विभागों की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया जाएगा व विशेषकर हरिद्वार एवं देहरादून में पढ़ने वाले विद्यार्थी वर्ग को इससे परिचित कराया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे नवाचार भी शामिल हैं।

डॉ. नरेश बंसल ने सभी से इस प्रदर्शनी हेतु पूर्ण सहयोग का निवेदन किया है एवं देहरादून एवं हरिद्वार जिले के विद्यार्थीगण, युवाओं, महिलाओं, किसानों से आह्वाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंच प्रदर्शनी देखें व लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।