थाना पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में नशेड़ी कलयुगी बेटे सावन ने अपनी 40 वर्षीय मां कमलेश को लोहे की रोड से मारकर उतारा मौत के घाट

थाना पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में नशेड़ी कलयुगी बेटे सावन ने अपनी 40 वर्षीय मां कमलेश को लोहे की रोड से मारकर उतारा मौत के घाट

आपको बताते चले की नशेड़ी सावन लगभग 17 से 18 वर्ष का बताया जा रहा है यह स्मैक व शराब आदि का नशा भी करता है नशे में बेटे को माँ कमलेश ने कहा कि तुम इतना नशा क्यों कर रहे हो तुम्हारे शरीर को काफी नुकसान हो रहा है तो उसने अपने घर में से ही रोड उठाकर अपनी मां को मार दी तभी उसी वक्त मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया उसके बाद नशे की हालत में सावन ने अपनी मां को बाहर से उठाकर बाथरूम में उसके शव को डाल दिया पड़ोसियों को इसकी भनक लगते ही पुलिस को जानकारी दी तभी मौके पर पुलिस आ गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैं पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया नशेड़ी सावन को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है 9 महीने तक बालक को अपनी कोख में रखकर उसके लिए इतना दुख सहन किया फिर भी बेटे ने मां पर कोई तरस नहीं खाया और घर में रखी रोड से माँ को मौत के घाट उतार दिया आज के कलयुग में ऐसे बेटे पैदा ही ना हो क्योंकि ऐसी घटना से कहीं ना कहीं मां के दिल को बहुत गहरी ठेस पहुंचती है क्योंकि मां की ममता सबसे बड़ी ममता होती है! मृतक महिला कमलेश के पांच बच्चे है जिनमे तीन लड़की दो लडके है तीन की शादी हो चुकी है दो अभी तक बिना शादी शुदा के है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री