दिव्यांग जनों ने एसडीएम के माध्यम से मुरादाबाद मंडल डीआरएम को भेजा ज्ञापन।

दिव्यांग जनों ने एसडीएम के माध्यम से मुरादाबाद मंडल डीआरएम को भेजा ज्ञापन।

लक्सर। क्षेत्र के दिव्यांग जनों ने एक पत्र लक्सर एसडीएम के माध्यम से मुरादाबाद मंडल को भेजा है दिव्यांग समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि लक्सर प्लेटफार्म पर दिव्यांग जनों के आने जाने के लिए ना तो कोई लिफ्ट लगाई गई है और ना ही और कोई तरीका अपनाया गया है जिससे दिव्यांगजन प्लेटफॉर्म पर पहुंच सके उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि हम दिव्यांग जनों की समस्या को देखते हुए लक्सर प्लेटफार्म पर जाने के लिए कोई सुविधा जरूर की जाए दिव्यांग समिति के सचिव आफताब अंसारी ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत ही प्लेटफार्म है जिन पर जाने के लिए सभी दिव्यांग परेशान है उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिव्यांग जनों की समस्या का निदान नहीं किया गया तो हमें मजबूरन होकर दूसरा कदम उठाना पड़ेंगा जिसकी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी उन्होंने यह भी कहा कि अगर रेलवे विभाग हमारी समस्या का जल्द ही निराकरण नहीं करता तो हमें मजबूर होकर धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ेगा उप जिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता ने कहा कि जो आप लोगों के द्वारा पत्र सौंपा गया है बहुत जल्द इसको संबंधित को भेज दिया जाएगा इसमें किसी भी कीमत पर कोताही नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।