नये भर्ती जवानों की कठिन ट्रेनिंग शुरू एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने सभी जवानों का किया गर्म जोशीला स्वागत।

नये भर्ती जवानों की कठिन ट्रेनिंग शुरू एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने सभी जवानों का किया गर्म जोशीला स्वागत।

गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने व हाईड्रेटेड रहने की दी सलाह*

पुलिस विभाग अनुशासित बल है इसकी मर्यादा हमेशा बनाए रखनी है।

9 माह के  गहन प्रशिक्षण में सभी जवानों को किया जाएगा दक्ष।

जनपद हरिद्वार में नव नियुक्त पुलिस जवानों की जो माह के प्रशिक्षण प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है। 

आज इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी 209 रिक्रूट पुरुष आरक्षी एवं 02 रिक्रूट महिला प्रशिक्षु जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका जोशीला स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में SSP हरिद्वार ने कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित एवं मर्यादित बल है, जिसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक जवान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया।

गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष रूप से जवानों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त पानी पीने एवं स्वयं को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं आधुनिक पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कुशलता से कर सकें।

हरिद्वार पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे एक सक्षम, जिम्मेदार एवं संवेदनशील पुलिसकर्मी के रूप में तैयार हो सकें।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक ट्रेनिंग तथा ट्रेनिंग उस्ताद उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।