पंचायत चुनाव में मताधिकार का अधिकार पूर्व की भांति जारी रखने के संबंध में बीडीओ को दिया ज्ञापन,

पंचायत चुनाव में मताधिकार का अधिकार पूर्व की भांति जारी रखने के संबंध में बीडीओ को दिया ज्ञापन,

बहादराबाद। पंचायत चुनाव में मताधिकार का अधिकार पूर्व की भांति जारी रखने के संबंध में बीडीओ को दिया ज्ञापन, आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत पीली पड़ाव विकासखंड बहादराबाद जनपद हरिद्वार में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वोट बनाए गए थे अधिकतर परिवारों के वोट सन 1988 से पूर्व ग्राम पंचायत विधानसभा में लोकसभा की सूची में अंकित चले आ रहे हैं वोट अन्य किसी भी ग्राम पंचायत की सूची में अंकित नहीं है पूर्व ग्राम प्रधान बलबीर सिंह झंडवाल द्वारा राजनीतिक लाभ लेने के कारण 504 वोटरों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है जो कि स्वार्थ की बाबत देखा जा रहा है परिवारों के वोट 1988 से पूर्व से पंचायत में चले आ रहे हैं राशन कार्ड पंचायत पत्र आधार कार्ड आदि ग्राम पंचायत पीली पड़ाव में ही अंकित हैं अन्य किसी अस्थान पर नहीं है हम लोग 1 गुज्जर हैं जो की पशु पालन हैं हम लोग अपने पशुओं के जरा चुगान की सुविधा के अनुसार दो-तीन माह के लिए कुछ परिवारों के एक या दो सदस्य अपने पशुओं को लेकर आसपास के जंगलों में चले जाते हैं लेकिन सभी ग्राम पंचायत पीली पड़ाव के स्थानीय निवासी है इसके अलावा अन्य किसी स्थान पर ना तो रहते हैं ना ही हम किसी अन्य ग्राम पंचायत के वोटर हैं जनहित में अनुरोध है कि निष्पक्ष जांच कराकर पूर्व की भांति हमारे मतदान का अधिकार जारी रखे जाएं।

वही बीडीओ जयेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि इन लोगों ने सुबह से धरना दिया हुआ था इनकी मांग थी कि हमारे 504 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हुए हैं इस संबंध में उन्होंने मुझे एक ज्ञापन दिया है इस ज्ञापन को मैं संबंधित अधिकारियों तक ऊपर भेज कर इनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री