पटवारी पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी. का बड़ा खुलासा, घटनाक्रम से जुड़े दो और अभियुक्त गिरफ्तार,

पटवारी पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी. का बड़ा खुलासा, घटनाक्रम से जुड़े दो और अभियुक्त गिरफ्तार,

4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिए थे मुख्य आरोपी राजपाल व संजीब दुबे, प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण बरामद,

प्रकरण से जुड़ा तीसरा घटनास्थल चिन्हित, द्वारिका दिल्ली में चली थी रिश्तेदारों की प्री-एक्जाम क्लास,

हमारी जांच मामले की तह तक जाएगी, पेपर लीक प्रकरण में भूमिका निभाने वाला हर शख्स रहे जेल जाने को तैयार”- एस.एस.पी. अजय सिंह

पटवारी पेपर लीक प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मुकदमें की तफ्तीश मिलने के बाद लगातार जांच में जुटी एस.आई.टी. टीम द्वारा एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के पर्यवेक्षण में अब तक गिरफ्तार किए जा चुके 08 अभियुक्तों (संजीव दूबे, रितू, मनीश कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार, रामकुमार, सोनू उर्फ खड़कू) में से मुख्य आरोपी चाचा-भतीजे संजीव दूबे और राजपाल का 19.01.2023 से 4 दिवस पुलिस कस्टडी रिमाण्ड हासिल किया। कस्टडी रिमाण्ड के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर एसआईटी ने प्रकरण से सम्बन्धित कई संदिग्ध दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद की गई।

अभियुक्त राजपाल, संजीव दुबे व अन्य के साथ मिलकर अभियर्थियों को पेपर पढ़वाने समेत अन्य कई प्रकार के सहयोग करने के एवज में लाभ प्राप्त करने के संबंध में संलिप्तता प्रकाश में आने पर अभियुक्त दीपक व सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा प्रिन्टर क्रय कर पेपर की फोटोस्टेट निकालकर बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की गई व सॉल्व किए गये पेपरों को नष्ट किए जाने की पुष्टि की गई। दोनो अभियुक्तों के कब्जे से अभ्यर्थियों से लिए गए धन का लेखा जोखा सम्बन्धित दस्तावेज बरामद करते हुए पुलिस टीम ने प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये।

अभियुक्तों की निशांदेही पर पेपर लीक प्रकरण के द्वारिका दिल्ली स्थित तीसरे घटनास्थल को भी चिन्हित किया गया । उक्त स्थल पर अभियुक्तों द्वारा अपने रिश्तेदारो को ले जाकर पेपर पढ़वाया गया था। टीम द्वारा उक्त पेपर लीक हेतु प्रयुक्त अभियुक्त राजपाल का रिश्तेदार की बोलेरो तथा पेपर के फोटो लेने वाले मोबाइल सम्बन्धित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- दीपक कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम प्रहलादपुर खानपुर हरिद्वार
2- सौरभ प्रजापति पुत्र स्व हरद्वारी लाल निवासी पीठ बाजार सीएमआई हॉस्पिटल के सामने, ज्वालापुर हरिद्वार

पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त व बरामद सामग्री
1- पीसीआर अभियुक्त राजपाल उपरोक्त- प्रिन्टर, आउट प्रश्न पत्र, डायरी जिसमें लेन देन का विवरण अंकित है।
2- पीसीआर अभियुक्त संजीव दुबे- आउट प्रश्न पत्र व रजिस्टर जिसमें लेन देन का विवरण अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।