पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते की गयी थी ललित की हत्या दोस्त ने ही नींद के आगोश में सोये दोस्त की हत्या की पहले सिर पर किया हथौड़े से वार, फिर दुपट्टे से घोंटा गला मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हत्यारोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की है तैयारी

पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते की गयी थी ललित की हत्या दोस्त ने ही नींद के आगोश में सोये दोस्त की हत्या की

पहले सिर पर किया हथौड़े से वार, फिर दुपट्टे से घोंटा गला

मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हत्यारोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की है तैयारी

 सुखबीर सिंह निवासी रावली महदूद द्वारा दी गई सूचना पर कोतवाली सिड़कुल पुलिस शिकायतकर्ता के घर पर पहुंची तो शिकायतकर्ता मकान मालिक ने बताया कि मकान में निवासरत एक किराएदार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ में नाजायज संबंध का शक होने पर रात में सोये हुए अपने साथी ललित का सिर में हथौड़े से वार कर और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है।

मकान मालिक सुखबीर सिंह के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 438/25 धारा 103(1)BNS बनाम धर्मेंद्र पंजीकृत किया गया तथा मकान मालिक सुखबीर के समक्ष ही आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया।

विवरण हत्यारोपी

 धर्मेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम नौगांव थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद कोतवाली सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष।

बरामदगी

1- एक हथोड़ा (हत्या में प्रयुक्त)

2- अन्य कपड़े इत्यादि

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी 

2. उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट 

3. हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग 

4. कांस्टेबल सुंदर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।