पहल सिंह राणा। जनलोक पार्टी ने एसडीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर की निष्पक्ष जांच की मांग।

पहल सिंह राणा। जनलोक पार्टी ने एसडीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर की निष्पक्ष जांच की मांग।

पहल सिंह राणा लक्सर। जनलोक पार्टी के नेताओं द्वारा एसडीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम पत्र देकर की निष्पक्ष जांच की मांग की है ।लक्सर विधानसभा प्रत्याशी जनलोक पार्टी अजय वर्मा ने बताया कि हम अपने नेता शेर सिंह राणा के आह्वान पर परमिशन लेकर देहरादून में जा रहे थे । हरिद्वार जिले में जो फैक्ट्री लगाई गई है उनमें 70% रोजगार उत्तराखंड के युवाओं को ही मिलना चाहिए जहां हमारे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया और लाठीचार्ज भी कि गयी जिससे हमारी पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी को गंभीर चोट आयी है उन्होंने कहा कि हमने परमिशन भी ले रखी थी उसके बावजूद भी हमारे साथियों के साथ मारपीट की गई जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और महामहिम राज्यपाल के नाम पत्र देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की ओर कहा कि पुलिस के द्वारा की गई अभद्रता लाठीचार्ज की जांच किसी सक्षम अधिकारी से करानी चाहिए उन्होंने यह भी चेतावनी दिखी अगर हमारे लोगों के खिलाफ इस तरह की हरकत की गई तो हम चुप नहीं बैठेंगे उसके लिए हमें चाहे कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े तो करेगें।
इस मीटिंग में अजय वर्मा, आशीष अग्रवाल ,विजय कुमार, अर्जुन कुमार, विशाल गौरव, आशीष ,अमरिंदर सिंह, विजय, दीपक ,अजय ,अंकित, राहुल चौहान, विधानसभा अध्यक्ष एके सिंह ,आदि दर्जनों जनलोक पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।