पूर्व विधायक के बेटे ने दरोगा से की अभद्रता मुकदमा दर्ज भेजा जेल।

पूर्व विधायक के बेटे ने दरोगा से की अभद्रता मुकदमा दर्ज भेजा जेल।

लक्सर लालढांग के पूर्व विधायक हाजी तस्लीम के बेटे को पुलिस पर रौब गालिब करना भारी पड़ गया। अपने एक समर्थक की बाइक छुड़ाने गए विधायक के बेटे ने चौकी इंचार्ज बदतमीजी कर दी। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल सोमवार शाम को चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने सुल्तानपुर निवासी एक युवक की बाइक को सीज कर दिया था। मंगलवार सुबह लालढांग से बसपा के पूर्व विधायक हाजी तस्लीम के बेटे महमूद सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से सीज की हुई बाइक छोड़ने को कहा। पुलिस ने सीज बाइक को छोड़ने से इंकार कर दिया। इसी बीच चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा और महमूद के बीच विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। यहां तक के महमूद ने चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा से बदतमीजी कर दी। पुलिस ने मौके पर ही महमूद को गिरफ्तार कर लिया। महमूद की गिरफ्तारी से नाराज विधायक के समर्थक भी कोतवाली पहुँच गए और हंगामा करने लगे। इस बीच पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।
लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को चेकिंग के दौरान सीज की गई बाइक को छुड़ाने के लिए महमूद सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचा था। इस दौरान उसने चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई कर दी। इसलिए महमूद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाजी तस्लीम पूर्व में लालढांग विधानसभा से विधायक रहे हैं उस समय वह बसपा में थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से लक्सर विधानसभा से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।