प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र के माध्यम से क्या अवगत कराया

प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखंड राज्य से विभिन्न कार्यों, यथा-शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूक्रेन में निवासरत हैं।

वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड राज्य के नागरिकों का विवरण यथा-उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पासपोर्ट नंबर इत्यादि प्राप्त किया जाना अपरिहार्य है, जिससे उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्रवाही की जा सके।
प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देश दिये हैं कि अपने अपने जनपद से युक्रेन गए राज्य के नागरिकों के संबंध में सूचना प्राप्त की जाय तथा आपातकालीन नंबर-112 पर विवरण उपलब्ध कराए जाने हेतु जनसामान्य को संसूचित किया जाये तथा उसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री