प्राचीन शिव मन्दिर का दानपात्र तोड़कर पैसे चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्राचीन शिव मन्दिर का दानपात्र तोड़कर पैसे चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वादी सचीन पुत्र राज प्रकाश शर्मा निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि सुबह प्रतीदिन की भांती मैं कस्बा भगवानपुर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर आया तो मैने देखा कि दो व्यक्ति मन्दिर का दान पात्र तोडकर उसमे रखे दान के पैसो चोरी करके भाग जाने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 990/22 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन कर माल मुल्जिमानों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा से उक्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल को आने जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया। जिससे पुलिस टीम को काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1- सचिन पुत्र रामकुमार निवासी गद्दोवाली गली थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार व 2- बिट्टू पुत्र राकेश भगत निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को मय चोरी के 150 रुपये (सिक्के) व 1550 रुपये (नोट) तथा दो पैचकस के साथ सर्विस रोड़ निकट पंचायत मार्केट भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभि0गण सम्बन्धित मु0अ0सं0- 990/22 धारा 380/411 भादवि

1- सचिन पुत्र रामकुमार निवासी गद्दोवाली गली थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
2- बिट्टू पुत्र राकेश भगत निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
बरामद सामान का विवरण
1- 1550 रुपये (नोट)
2- 150 रुपये (सिक्के)
3- दो पैचकस

पुलिस टीम का विवरण
1- उ0नि0 विपिन कुमार थाना भगवानपुर
2- हे0का0प्रो0 45 युवराज सिंह थाना भगवानपुर
3- का0 1458 हरदयाल पंवार
4- का0 1184 विनोद चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।