फर्जी आईपीएस गिरफ्तार।

फर्जी आईपीएस गिरफ्तार।

हरिद्वार। क्षेत्राधिकारी नगर को स्वयं को 2018 बैच का आई0पी0एस0 अधिकारी बताते हुए अपने व अपनी दोस्त के लिए कोतवाली नगर पुलिस को अपने लिए रहने के लिए गेस्ट हाउस व साथ चलने के लिए एक कॉन्स्टेबल की मांग करने लगे, उक्त व्यक्ति की बातों पर शक होने पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम बनाकर उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने हेतु कहा गया, जानकारी जुटाने के पश्चात ज्ञात हुआ कि उक्त नाम 2018 बैच का कोई भी आईपीएस अधिकारी नहीं है इसी बीच वह व्यक्ति कोतवाली नगर हरिद्वार पहुंच गया और एस0एस0आई0 कोतवाली नगर हरिद्वार को अपने पद का रौब दिखाते हुए रहने खाने पीने एवं वाहन आदि की व्यवस्था करने हेतु कहने लगा, कोतवाली नगर कार्यालय में बिठाकर पुलिस द्वारा व्यक्ति को आईडी दिखाने को कहा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि मैं यू0पी0एस0सी0 की तैयारी कर रहा हूं साथ ही लो भी कर रहा हूं 2 दिन से उत्तराखंड भ्रमण पर अपनी एक महिला मित्र के साथ आया था और मैंने यह सोचा था की आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस से सुविधाएं प्राप्त कर लूंगा तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को नियम अनुसार गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 419/170 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर कल न्यायालय में पेश किया जाएगा
पकड़े गए अभियुक्त का नाम सागर वाघमारे पुत्र न्यानोबा वाघमोड़े, निवासी फ्लैट नंबर 302, दत्तात्रेय कॉन्प्लेक्स, सी विंग, थाना निरूल, जिला ठाणे नवी मुंबई,महाराष्ट्र उम्र 28 वर्ष
पुलिस टीम
अभय प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर,सुश्री विशाखा भदाने, सहायक पुलिस अधीक्षक हरिद्वार,राकेंद्र कठैत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार,आरक्षी शशिकांत त्यागी,आरक्षी राजेश सेमल्टी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री