फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई की राजा बिस्कुट चौक के पास क्रेन में आग लगी है जिस पर फायर स्टेशन से FSO के नेतृत्व में तत्काल दो फायर यूनिट घटनास्थल राजा बिस्कुट चौक के पास राठौर प्लाजा के सामने पहुंची जहाँ पर देखा की एक हाईड्रालिक क्रेन पूरी तरह से आग की लपटो से घिरी हुई थी।

फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई की राजा बिस्कुट चौक के पास क्रेन में आग लगी है जिस पर फायर स्टेशन से FSO के नेतृत्व में तत्काल दो फायर यूनिट घटनास्थल राजा बिस्कुट चौक के पास राठौर प्लाजा के सामने पहुंची जहाँ पर देखा की एक हाईड्रालिक क्रेन पूरी तरह से आग की लपटो से घिरी हुई थी।

जिस पर फायर यूनिट ने तत्काल दो होज बिछाकर दो तरफ से आग को बुझाना शुरू किया क्रेन में बहुत सारा लुबरिकेंट होने के कारण तत्काल ही फोम ब्रांच के साथ फोम डालते हुए आग को काबू करने का प्रयास किया।

आग हवा तेज होने के कारण तेजी से इधर उधर फैलने की सम्भावना होने के कारण आग को दोनों तरफ से फोम की सहायता से तत्परता एवं जुझारपन से समय रहते काबू किया गया और आस पास के अन्य वाहनों एवं भवनो को अग्निकांड से बचाया गया। वाहन में पानी ख़त्म होने पर पास की फैक्ट्री से टेंडर के टैंक को भरकर आग को बुझाया गया।

लगभग दो घंटे के अथक प्रयास से फायर यूनिट ने आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। उक्त अग्निकांड में 60 टन कैपेसिटी वाली क्रेन संख्या HR04L0384 के पीछे के हिस्से में काफ़ी नुकसान हुआ परन्तु फायर यूनिट की तत्परता एवं सूजबूझ से अगले हिस्से को आग से बचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी