बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कसी कमर नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, कमेटियों की बैठक शनिवार को बसपा प्रदेश महासचिव सोनिया शर्मा के स्थित आवास एवं कैम्प कार्यालय पर बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कसी कमर नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, कमेटियों की बैठक शनिवार को बसपा प्रदेश महासचिव सोनिया शर्मा के स्थित आवास एवं कैम्प कार्यालय पर बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बसपा पूरे दमखम के साथ में हरिद्वार जिले में उतरने के लिए कमर कस रही है । इसी के मद्देनजर नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका कमेटियों की बैठक आज बसपा प्रदेश महासचिव सोनिया शर्मा के स्थित आवास एवं कैम्प कार्यालय पर बसपा के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें 5 विधानसभा कमेटियों के विधानसभा की 5 कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर खास रणनीति तैयार की गई है तो वही कार्यकर्ताओं से दमखम के साथ में आगामी नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूती के साथ में सभी गुटबाजी दूर करते हुए लड़ाने के लिए रणनीति बनाई गई है

गौरतलब है कि कांग्रेस और भाजपा नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुटी हुई है तो ऐसे में बसपा इस बार कोई भी कसर नगर निकाय चुनाव में नहीं छोड़ना चाहती है लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव होने की आशंका के चलते बसपा पूरी तरीके से अब सजग हो गई है और इसी के मद्देनजर आज बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन किया गया बसपा के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए भी खास है और इस बार सभी तरह की गुटबाजी को दूर करते हुए सभी को एक पायदान पर लाकर बसपा के प्रत्याशी को मजबूती के साथ में चुनाव लड़ाने का काम बसपा का एक-एक कार्यकर्ता बूथ पर काम करेगा । इसी के मद्देनजर आज 5 विधानसभा विधानसभा कमेटी की बैठक की गई है और आने वाले समय में और अन्य विधानसभा कमेटी की बैठक शिवालिक नगर स्थित बसपा के मुख्य कार्यालय पर की जाएगी जिसमे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बसपा में शामिल कराया जाएगा । बैठक में प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी, प्रदेश सचिव रतिराम , लोकसभा प्रभारी तुलसीराम , अमरजीत, मदन पाल , जिला प्रभारी दिनेश कुमार, जिला सचिव बलजीत सिंह ,भूरा प्रधान , शाहनवाज त्यागी, खड़क सिंह, आदि मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता सोनी कुमार व संचालन अभिषेक कुमार के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।