बहादराबाद। टोल प्लाजा पर धरने पर बेठे किसानो पर जानलेवा साजिश के चलते किसानो में आक्रोश

 बहादराबाद। टोल प्लाजा पर धरने पर बेठे किसानो पर जानलेवा साजिश के चलते किसानो में आक्रोश 
 बहादराबाद टोल प्लाजा हरिद्वार पर किसानो ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर धरने पर बेठे किसानो पर किये गए जानलेवा हमले की शाजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन पर भी कई आरोप लगाये हें ।
 आपको बतादे की भारतीये किसान यूनियन टिकेत गुलशन रॉड राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल ने बताया की  जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के नेत्रत्व में क्रषि कानूनों को वापस लिए जाने के लिए धरने पर बेठे किसानो पर बीती 9 जुलाई की रात्रि में करीब 11:00 बजे लगभग 10 किसान टोल प्लाजा बहादराबाद धरने पर सोए हुए थे तभी एक ट्रक किसानों की तरफ तेजी से आया और धरना स्थल पर लगे बेरिकेटिंग से जा टकराया किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई! 
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के  प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल ने आरोप लगाया हें कि प्रशासन के द्वारा किसानों को जो सुरक्षा दी गई थी वह भी  हटा ली गई है! किसी प्रकार की कोई सुरक्षा किसानों को नहीं दी जा रही हें! उन्होंने कहा की टोल प्लाजा प्रबंधन, शासन ,प्रशासन किसानों के खिलाफ साजिश रच रहा है जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ तहरीर दी गई है! लेकिन 2 दिन बीती जाने के बाद भी अभी तक पुलिस की और से कोई कार्येवाही नही की गई हें  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा हें की अगर जल्द कोई कार्येवाही नही हुई तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी!
प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा की प्रशासन किसानो को हल्का आंक रहे हें उन्होंने कहा की टोल प्लाजा प्रबंधन, शासन ,प्रशासन आखिर कोन ये शाजिश रच रहा हें इसका दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए किसानों के खिलाफ साजिश करने वालो पर सख्त कार्येवाही होनी चाहिए उन्होंने कहा की अगर जल्द इस शाजिश का पर्दा फाश न हुआ तो किसान चुप नहीं बेठेगा किसान अपने हक की लड़ाई लड़ना जानता हें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री