बहादराबाद। वन विभाग द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुऐ दो ट्रेक्टर ट्रालियो को अवैध खनन में किये सीज।

बहादराबाद। वन विभाग द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुऐ दो ट्रेक्टर ट्रालियो को अवैध खनन में किये सीज।

वन विभाग के रेंजर दिनेश प्रसाद ने आज बहादराबाद स्थित वन चौकी के सामने से अवैध रेट से भारी दो ट्रेक्टर ट्रालियो को रोका और उनसे कागजात दिखाने को कहा तो लेकिन ट्रेक्टर चालक कागज नहीं दिखा सके, जिस पर वन चौकी प्रभारी आशुतोष ने दोनों ट्रेक्टर ट्रोलियो जो सीज कर दिया है l उल्लेखनीय है कि बाहदराबाद कि और से सिडकुल जाने वाले मार्ग पर अवैध खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है वन विभाग कि नाक के नीचे से हो रहे इस अवैध खनन कारोबार की खबरे लगातार समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहती हैं लेकिन विभाग एक दूसरे पर कार्यवाही की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ते रहते हैं l जिसका फायदा उठाते हुऐ रेत का अवैध कारोबार करने वाले खनन माफिया दिन रात क्षेत्र की रानीपुर रोह, पथरी रोह, रतमाऊ रोह सुखी नदियों से रेट, बाज़री, बोल्डर, सांखरा आदि का अवैध खनन कर रहे हैं l आज की वन विभाग की कार्यवाही भी लीपा पोती की और इशारा कर रही है जबकि उसकी नाक के नीचे ही नहर पटरी पर इस खनन का भंडारण किया जा रहा है जो वन चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है उस पर कार्यवाही न करना वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।