बहादराबाद चौकी क्षेत्रान्तर्गत गंग नहर में नहाते समय एक किशोर के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा सिटी के माध्यम से रेस्क्यू हेतु SDRF एवं जल पुलिस को अवगत कराया गया।

बहादराबाद चौकी क्षेत्रान्तर्गत गंग नहर में नहाते समय एक किशोर के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा सिटी के माध्यम से रेस्क्यू हेतु SDRF एवं जल पुलिस को अवगत कराया गया।

मौके पर मौजूद परिजनों से जानकारी करने पर नहर किनारे रखे कपड़ों के आधार पर डूबने वाले किशोर की पहचान सचिन अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र अवस्थी, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी चौहान मार्केट शिव मंदिर के पास, रावली महदूद बहादराबाद हरिद्वार, मूल निवासी पाण्डे सराय, सीतापुर (उ0प्र0) के रूप में हुई।

कुछ समय पश्चात SDRF एवं जल पुलिस हरिद्वार की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

प्रेस नोट लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

हरिद्वार पुलिस अपील करती है कि अपने बच्चों को नदी किनारे नहाने जाने से परहेज करें, तथा बच्चों पर निगरानी बनाए रखेंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।