बहादराबाद पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

बहादराबाद। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरे जिले भर में नशा मुक्त मिशन के चलते पुलिस नशे के विरुद्ध आये दिन छापेमारी, कर रही है और चेकिंग के दौरान भी तस्कर माफियाओ को पकड़कर आबकारी अधिनियम में जेल भेज रही है लेकिन तस्कर माफिया लॉकडॉन का फायदा उठाकर शराब की सफ्लाई कर रहे है जिससे शहर या गांव में जाकर उसी माल को चार गुना रेट पर बेचकर बड़ा मुनाफा कमाते है इसी लिए यह लोग डरते नही है खुले आम गाड़ियों में शराब की तस्करी करते रहते है खास मुखबिर की सूचना पर सोमवार को बहादराबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान नहर पटरी पर संदिग्ध इंडिगो कार रोक कर तलाशी ली गई जिसके अंदर 10 पेटी (480 पव्वे) अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसके फलस्वरूप कार चला रहे चालक हारून पुत्र गुलजार निवासी कस्याबान ज्वालापुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल,बाजार चौकी प्रभारी चंद्रमोहन सिंह,एसआई प्रवीन बिष्ट,कांस्टेबल बारू दत्त जोशी,दिनेश कुमार आदि का काफी सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री