बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग को मिलेगा फायदा।

बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग को मिलेगा फायदा।

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिजली पर सरचार्ज माफ किए जाने से हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेश वासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बिजली बिलों पर लगाए गए सरचार्ज को माफ किए जाने की घोषणा की है। घोषणा के उपरांत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि बिजली के बिल पर सरचार्ज लगाए जाने से किसानों के साथ आमजन हो या व्यापारी वर्ग, बकाया बिल की अधिक धनराशि हो जाने से उसे जमा करने में असमर्थ हो रहा थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए बड़ी अह्म घोषणा की है। इससे किसानों के साथ हर वर्ग अपना बकाया बिजली का बिल जमा कर सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर जनता हित और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर हर वर्ग का हित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनके नेतृत्व में खुश है और तीसरी बार सरकार बनाकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री