बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती में जनपद हरिद्वार पुलिस का दमदार प्रदर्शन। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम विजेताओं और कोचिंग स्टॉफ को दी बधाई।

बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती में जनपद हरिद्वार पुलिस का दमदार प्रदर्शन।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम विजेताओं और कोचिंग स्टॉफ को दी बधाई।

नेशनल गेम्स के लिए अभी से कमर कसने और तैयारियों को पुख्ता करने की दी सलाह।

महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने अपने भार वर्ग की सभी प्रतिस्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम स्थान।

टीम रैंकिंग में हरिद्वार पुलिस ने कुश्ती में द्वितीय तथा आर्म कुश्ती में तीसरा स्थान हासिल किया।

जनपद उधम सिंह नगर में दिनांक 17.08.2026 से 19.08.2026 तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/ वाहिनी पुलिस कुश्ती कलस्टर (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती) प्रतियोगिता 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जनपद हरिद्वार पुलिस की टीम ने विभिन्न इवेंट में अपनी दक्षता का परिचय दिया।

ट्रॉफी लेकर पुलिस कार्यालय हरिद्वार पहुंचे टीम के सदस्यों एवं कोचिंग स्टॉफ से मुलाकात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी को प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारियां पुख्ता करने की नसीहत देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया तथा मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को टीम के सदस्यों को जरुरी संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।

विभिन्न इवेंट में जीते गए पदकों का विवरण

महिला कुश्ती- 

1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम

2-कां. कविता बुटोला-68 किलो भार वर्ग- प्रथम

3-कां. भारती रावत-72 किलो भार वर्ग- प्रथम

4-कां. रजनी बिष्ट-76 किलो भार वर्ग- प्रथम

आर्म रेस्लिंग-

1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम

2-कां. भारती रावत-70 किलो भार वर्ग- प्रथम

3-कां. कविता बुटोला-70+ किलो भार वर्ग- द्वितीय 

4-कां. रजनी बिष्ट-76+ किलो भार वर्ग- द्वितीय

बॉडी बिल्डिंग-

1-कां. पूजा भट्ट-59 किलो भार वर्ग- प्रथम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।