ब्रह्मपुरी में जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा। वारदात के 24 घंटे के भीतर कोतवाली नगर पुलिस ने 02 वांछितों को किया गिरफ्तार।

ब्रह्मपुरी में जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा।

वारदात के 24 घंटे के भीतर कोतवाली नगर पुलिस ने 02 वांछितों को किया गिरफ्तार।

बिल्केश्वर तिराहे से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा।

वादी करन चौहान निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 624/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सुरागरसी-पतारसी के आधार पर दिनांक 02.11.2026 को मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को बिल्केश्वर तिराहे, हरिद्वार से हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सत्यम झा पुत्र श्यामसुन्दर, निवासी मिश्रा गली, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

2. ⁠शिवम उर्फ काली उर्फ गुमित पुत्र कालू, निवासी गुजराती गली, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष

पुलिस टीम

1. कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर

2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी

3. उ0नि0 प्रदीप कुमार

4. कां0 हसलवीर सिंह

5. कां0 अजय पंवार

6. कां0 जीवन तिवाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री