ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम अतमलरपुर बौगला के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बौगला में तीन अध्यापक कार्यरत होने के बावजूद भी बच्चों को शिक्षा देने कोई भी अध्यापक नहीं पहुंचता| शायद इसीलिए की सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं|

ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम अतमलरपुर बौगला के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बौगला में तीन अध्यापक कार्यरत होने के बावजूद भी बच्चों को शिक्षा देने कोई भी अध्यापक नहीं पहुंचता| शायद इसीलिए की सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं|

मिली जानकारी के अनुसार मास्टर सतीश चौहान सेवानिवृत्त होने के बावजूद भी बच्चों को इसी विद्यालय में शिक्षा देते हैं| जो अपने आप में एक बहुत ही महान कार्य हैं| लेकिन सवाल खड़ा हो जाता है| जिन अध्यापकों की इस विद्यालय में सरकार के द्वारा नियुक्ति की गई है| वह इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं| और बच्चों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं| जोकि यह गलत है| वैसे तो सरकार बच्चों को देश का भविष्य बताती हैं| जिसका नमूना आप राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों में जाकर देख सकते हैं| बौगला में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिकायत कई दिनों से आ रही थी| जब पत्रकारों ने विद्यालय में पहुंचकर मामले की जानकारी लेनी चाहि तो वहा अध्यापिका संतोष कुमारी मिली जो कि पास वाले प्राइमरी स्कूल में नियुक्त हैं| अध्यापिका से पूछे जाने पर उन्होंने बताया है| कि इस विद्यालय में कोई भी अध्यापक ना होने की वजह से मैं आज के लिए बच्चों को पढ़ाने आई हूं| और देखा गया कि कक्षा 6, 7 और 8 के सभी बच्चे क्लास रूम के बाहर बरामदे में मिलकर बैठे हैं| जब इस संबंध में बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया है| कि चार-पांच दिनों से यहा कोई भी हमारे अध्यापक हमें पढ़ाने नहीं पहुंच रहे है| हमें पढ़ाने के लिए पास वाले प्राइमरी स्कूल के अध्यापक थोड़ी देर के लिए आते हैं और फिर चले जाते हैं| जब पत्रकारों ने उच्च अधिकारियों से बात करनी चाही| तो उप शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव ने कहा है| कि इस विद्यालय में दो अध्यापिका छुट्टी पर हैं| और एक सुधांशु त्रिवेदी नाम का प्रधानाध्यापक कार्यालय अटैच है| अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि देश का भविष्य किस और है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री