बढ़ती महंगाई को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,

बढ़ती महंगाई को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,

विधानसभा चुनाव उपरांत लगातार बढ़ रहे गैस,पैट्रोल डीजल ओर खाद्य पदार्थो के बढ़ते दामो को को लेकर कांग्रेस पार्टी के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आज 26,भेल रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे राजबीर सिंह के कार्यालय से विरोध प्रदर्शन का आगाज किया गया।जिसमे बढ़ती महंगाई के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जम कर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राजबीर चौहान ने कहा कि आज जनता के सामने भाजपा सरकार का आम जन विरोधी चेहरा सामने आ चुका है।चुनाव के समय मंहगाई पर नियंत्रण का इनका वादा पूर्व की भांति एक छलावा ही साबित हुआ है।लगातार बढ़ रही रसोई गैस,डीजल ,पैट्रोल ओर खाद्य वस्तुओं की कीमतें इनकी गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार विरोधी नीतियों की परिचायक है।लेकिन कांग्रेस पार्टी ओर उसका एक एक कार्यकर्ता इसके विरोध में संघर्ष करेगा।पार्टी ने जो ये मंहगाई मुक्त भारत अभियान का जो आगाज किया है,उसके तहत भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश कर उसको अंजाम तक पहुचाया जायेगा।

इस अवसर पर कैलाश चन्द्र , बीएस तेजियान,संजीव चौधरी ,मनोज यादव, सतेंद्र वर्मा , बबली सरदार, नीरज , अमन कुमार , सुनील , एच पी राणा, चंद्रमा प्रसाद , विजय पटेल , दिग्विजय , संगम शर्मा , सुनील चौहान , दारा सिंह , पंकज, मुकुल राज , राकेश चौहान एवं महिला सदस्यों में किरण चौहान , अनिता , आरती चौहान , बिल्लू सिंह, कोमल चौहान , मधु , मोना चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री