भाजपा रानीपुर विधानसभा कार्यसमिति में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा उन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा रानीपुर विधानसभा कार्यसमिति में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा उन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शनिवार को भाजपा रानीपुर विधानसभा कार्यसमिति में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जन-जन तक संपर्क कर सरकार द्वारा किए गए इन 9 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
महा जनसंपर्क अभियान की सफलता के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को बूथ इकाई तक मजबूत करने को कहा।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सत्ता मिलने पर भाजपा सेवा करती है एवं सेवा माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व में अग्रणी रूप से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार स्वास्थ्य, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को सफल करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को बूथ इकाई तक मजबूत करने को कहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा,आशु चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा, कैलाश भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री चमन चौहान, संदीप राठी सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी पार्षद एवं सभासद उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।