भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  की पुण्य तिथि पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  की पुण्य तिथि पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया।

पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का प्रतीक है। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज तक, उन्होंने भारत को दुनिया में एक नई पहचान दिलाई। अटल का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शक है। हम उनके आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा संदीप गोयल  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति में नैतिकता और मूल्यों की नई परिभाषा दी। उन्होंने गठबंधन की सरकार चलाकर देश को स्थिरता दी। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम अटल जी के सपनों का भारत बनाएं – भ्रष्टाचार मुक्त, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत। भाजपा का हर कार्यकर्ता अटल के पदचिन्हों पर चलकर समाजसेवा में जुटा है।

इस गोष्ठी में भाजपा जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि,जिला उपाध्यक्ष  लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, हरजीत सिंह,अरविंद कुशवाहा, नकली राम सैनी, , तेलु राम प्रधान,अभिनव चौहान,धर्मेंद्र चौहान,विपिन शर्मा,बिन्दर पाल,मनोज शर्मा, डॉ निशीथ ऐरन,विनीत जोली,वरुण चौहान , मनोज पाल,कमल प्रधान,चदकिरण सिंह , लक्ष्मण सिंह नागर,प्रशांत शर्मारजनीश चौधरी राव जमीर राव गुलफाम लव नाथ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रिय भजन “तूफानों से आंख मिलाओ” का गायन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।